मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रधानमंत्री, सोनिया, मुलायम समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात

इंडिया वॉइस

लोकसभा और राज्यसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई, इसके बाद पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले।

शेयर करें

नई दिल्ली, 07 अप्रैल। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के साथ ही संसद के बजट सत्र का समापन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, नेशनल कांफ्रेस के फारुख अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय समेत द्रविड़ मुनेत्र कषगम, अन्न्द्रमुक, वाईएसआर कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने बिरला से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

बिरला ने इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे।

शेयर करें