मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

गैस सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा, आम जनता को मंहगाई का लगेगा एक और झटका

इंडिया वॉइस

LPG Rate Increase : बीते एक साल में दिल्ली के अंदर घरेलू गैस की कीमत में करीब 219 रुपये तक उछाल आया है। एक जुलाई को गैस कीमतों में बदलाव हुआ था। लेकिन अब आम आदमी को गैस की कीमतों के लिए 50 रुपये ज्यादा देने होंगे।

Gas Rate
Inflation shock to the public before Diwali, commercial gas cylinder became costlier by Rs 265
शेयर करें

नई दिल्ली, 6 जुलाई 2022। जुलाई की गर्मी के साथ ही आम जनता को महंगाई भी परेशान करने के लिए अपना विकराल रूप धारण करने लगी है। सरकार की ओर से आम लोगों के बजट को बिगाड़ने के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये बढ़ा दिये हैं। इससे आम आदमी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा एक जुलाई को ही सिलेंडरों की कीमत में बदलाव किया गया था, इस बदलाव में भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर को सस्ता किया गया हो, लेकिन घरेलू गैस की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई थी। मगर अब आपको अपने घर में गैस का इस्तेमाल करने के लिए 50 रुपये ज्यादा देने होंगे।

दिल्ली में घरेलू गैस के लिए अब लोगों को 1053 रुपये देने होंगे। वहीं मुबंई में भी घरेलू गैस 1053 रुपये में मिलेगी। कोलकाता के लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए 1079 तो चेन्नई के लोगों को 1068.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

एक साल में कितने बढ़े सिलेंडर के दाम

जानकारी के अनुसार पिछले साल में पेट्रोलियम कंपनियों ने कई बार सिलेंडरों की कीमत में इजाफा किया है। आकंड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि दिल्ली में पिछले साल से घरेलू गैस सिलेंडर करीब 219 रुपये महंगा हुआ है। पहले सिलेंडर 834.50 रुपये में आया करता था, जो अब 1053 रुपये में आता है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर 14.2 किलो ग्राम के रेट 19 मई को बढ़ाए गये थे, उस समय करीब चार रुपयों का इजाफा किया गया था। इसके बाद 22 मार्च को सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

सब्सिडी का लाभ किसे मिलेगा

एलपीजी सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी केवल उज्जवला योजना के अंतर्गत दिये गये गैस कनेक्शन वाले लभार्थियों को ही दी जाएगी। इन्हें एक साल मे 12 सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

शेयर करें