1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये हुआ सस्ता, जानिए दिल्ली के सिलेंडर का दाम, पढ़ें

एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये हुआ सस्ता, जानिए दिल्ली के सिलेंडर का दाम, पढ़ें

1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिवाली के  त्योहार के बाद सरकार ने एक फैसला लिया है दरअसल एलपीजी सिलेंडर के दामों में  बढ़ी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे जनता को काफी राहत मिल सकती है। दिवाली के त्योहार के बाद सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वही, इस मंहगाई के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। एक तरफ हालांकि में दूध के दाम बढ़े थे।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

IOCL के मुताबिक, आज 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम में मिलेगा। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 25 रुपये कम हुए थे। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5  रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था।

वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह 1696 रुपये में मिलेगा।

पढ़ें :- अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिया 'नशा मुक्त भारत' का संदेश

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2009.50  रुपये में मिल रहा था।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में

कोलकाता      1079

दिल्ली        1053

मुंबई      1052.5

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने रामलला के किए दर्शन, कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप'

चेन्नई     1068.5

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com