मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

LPG Price Hike : कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, सुरजेवाला ने कहा- मोदी सरकार में रसोई का चुल्हा, महंगाई की आग से जल रहा है

कांग्रेस ने एक बार फिर रसोई गैस के बढ़े दाम को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कीमत को 2014 के स्तर पर लाने की मांग की है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 07 मई। कांग्रेस ने एक बार फिर रसोई गैस के बढ़े दाम को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कीमत को 2014 के स्तर पर लाने की मांग की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले 8 सालों में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम में 585 रुपये की बढ़ोतरी की है। सरकार ने आज रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है और केन्द्र सरकार से मांग करती है कि रसोई गैस के दाम कम किए जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब और मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है। 2012-13 में कांग्रेस सरकार में LPG सब्सिडी 39,558 करोड़ थी।

सुरजेवाला ने कहा कि साल 2013-14 में कांग्रेस सरकार ने 46,458 करोड़ गैस सब्सिडी दी, लेकिन मोदी सरकार ने 2015-16 में 18 करोड़ रुपये और 2016-17 से गैस सब्सिडी जीरो कर दी है। इस बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन केन्द्र सरकार को कोई परवाह नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी आज रसोई गैस के बढ़े दाम को लेकर पार्टी मुख्यालय पर गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर और सब्जियों के समक्ष अगरबत्ती जलाकर कर केन्द्र सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। इस दौरान खेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं उससे जनता परेशान है। पिछले दिनों में सरकार ने कमर्शियल गैस के दाम में भी 102 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

गौरतलब है कि सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये तक पहुंच गई है।

शेयर करें