मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Lucknow : देवबंद में मुख्यमंत्री योगी ने किया ATS सेंटर का शिलान्यास, योगी ने विरोधियों पर कसा तंज

इंडिया वॉइस

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में कभी राम जन्मभूमि, काशी में हनुमान मंदिर, लखनऊ और काशी के कचहरी में आतंकी हमले होते थे। आज आतंकियों को नष्ट करने के लिए ATS सेंटर स्थापित हो रहे हैं।

Yogi Adityanath
शेयर करें

लखनऊ, 4 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सहारनपुर- देवबंद में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) इकाई ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से विपक्ष को पीड़ा होती है। आतंकी पकड़े जाएं, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो, बुल्डोजर चले और छापेमारी में दीवारों से रुपये निकाले जाएं तो इन्हें पीड़ा होती है।

विरोधियों पर योगी का हमला

मुख्यमंत्री योगी ने 199 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया है। साथ ही आतंकवाद के खात्मे के लिए ATS केन्द्र का शिलान्यास भी किया है। इस दौरान योगी ने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि पिछली सरकार आग लगाने का काम करती थी। हम लोग आज फायर स्टेशनों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने टैबलेट एवं स्मार्ट फोन पाने वाले युवाओं के बारे में कहा कि ये युवा शक्ति है। प्रदेश का युवा इंटरनेट के जरए से जानकारी हासिल कर सके, उनकी पढ़ाई को पंख लग सके, इसके लिए राज्य सरकार एक करोड़ युवाओं को टैबलेट या स्मार्ट फोन दे रही है। इन बच्चों को डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

‘अखिलेश की तरह आतंकी भी अपने रंग बदल रहे हैं’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में कभी राम जन्मभूमि, काशी में हनुमान मंदिर, लखनऊ और काशी के कचहरी में आतंकी हमले होते थे। आज आतंकियों को नष्ट करने के लिए ATS सेंटर स्थापित हो रहे हैं। अखिलेश की तरह आतंकी भी अपने रंग बदल रहे हैं। अखिलेश यादव कहते हैं कि उनकी सरकार होती तो राम मंदिर बनवा देते। आज उनके सपनों में भगवान कृष्ण आ रहे हैं। यह वही लोग हैं, जो राम भक्तों पर गोली चलवाते थे, वो राम मंदिर बनवाने की बात करते हैं। ये लोग तो ऐसे रंग बदल रहे हैं कि गिरगिट को भी शर्म आ जाए।

ATS सेंटर आतंकियों के खात्मे का काम करेंगे- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर के लोगों की एक विश्वविद्यालय की दशकों पुरानी मांग थी। हमारी सरकार ने विश्वविद्यालय दे दिया। कुलपति की भी नियुक्ति कर दी गई है। अखिलेश यादव इधर देखते भी नहीं थे। मैं दर्जनों बार यहां आ चुका हूं। ये ATS सेंटर आतंकियों के खात्मे का काम करेंगे। हमारे कमांडों हमेशा तैयार रहेंगे। कहीं किसी घटना की कोशिश की गई तो लादेन की तरह तुम (आतंकी) भी खोज निकाले जाओगे। हमारे कमांडों से बच नहीं पाओगे। इस केन्द्र पर 24 घंटे कमांडो तैयार रहेंगे।

शेयर करें