1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए कब है देवदीपावली? पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए कब है देवदीपावली? पढ़ें

कार्तिक की पूर्णिमा पर गंगा तट पर लाखों लोग गंगा स्नान करते हैं। इस बार चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन पहले ही गंगा के तट पर लाखों लोग स्नान करेंगे और देवदीपावली मनाएंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर को है। इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक का महीना समाप्त हो जाता है।

पढ़ें :- चीन की Reusable Rocket Technology | SpaceX, ISRO और वैश्विक Space Race का नया अध्याय

कार्तिक की पूर्णिमा पर गंगा तट पर लाखों लोग गंगा स्नान करते हैं। इस बार चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन पहले ही गंगा के तट पर लाखों लोग स्नान करेंगे और देवदीपावली मनाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण शाम को 6.20 मोक्ष होगा और ग्रहण का सूतक काल सुबह सुबह 08:10 बजे आरंभ हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण का समय-

साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह भारत के समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा।

कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण-

पढ़ें :- शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com