मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेशः काम के दबाव में बैंक अफसर ने दे दी जान

Rajni

मध्य प्रदेश के उज्जैन में काम के दबाव में बैंक अफसर ने जान दे दी। अफसर की उम्र महज 32 साल थी। उसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। 25 दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था।

sucide
शेयर करें

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में काम के दबाव में बैंक अफसर ने जान दे दी। अफसर की उम्र महज 32 साल थी। उसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। 25 दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था।

परिजनों का कहना है कि बैंक में काम के प्रेशर के कारण वह डिप्रेशन में था। वृन्दावन धाम थाना क्षेत्र के नानाखेड़ा में हिमांशु राठौर (32) रहता था। वह यस बैंक की फ्रीगंज शाखा में डिप्टी मैनेजर था।

छोटी बहन को फोन कर कहा कि जहर खा लिया

बुधवार शाम हिमांशु ने छोटी बहन हिमानी को फोन कर कहा कि मैंने जहर खा लिया है। बहन ने तुरंत हिमांशु के दोस्तों को बताया। दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पिछले पांच दिन से डिप्रेशन में था

हिमांशु के भाई पवन राठौर ने बताया कि डेढ़ महीने पहले हिमांशु ने कोटक महिंद्रा बैंक से स्विच कर नई नौकरी जॉइन की थी। यहां उसे काम का बहुत ज्यादा प्रेशर था। यह बात उसने परिवार और दोस्तों से भी साझा की थी। पिछले पांच दिन से डिप्रेशन में था। हिमांशु ने घर पर पहली मंजिल को बनाने के लिए बैंक से 16 लाख का लोन ले रखा था।

हिमांशु के दोस्त ऋतुराज ने बताया कि रविवार को एक्सिस बैंक में काम करने वाले सौरभ गुप्ता से मिला था। उन्होंने मुझे बताया कि नई नौकरी के बाद हिमांशु परेशान रहता है। कोटक महिंद्रा से नौकरी छोड़ने के बाद HDFC और YES बैंक से भी ऑफर था। यस बैंक ने ज्यादा सैलरी दी, तो वहां ज्वाइन कर लिया।

शेयर करें