मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 3513 करोड़ का निवेश : मध्यप्रदेश ने गुजरात और महाराष्ट्र को पछाड़ा

इंडिया वॉइस

कपड़ों की पीएलआई स्कीम में मध्यप्रदेश ने गुजरात और महाराष्ट्र को पछाड़ा,मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 3513 करोड़ का निवेश हुआ.

RUPEES
The fall in the value of the rupee continues, with a weakness of 15 paise, it reached the level of 75.51 per dollar
शेयर करें

मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र की प्रॉडक्शन लिंक इंसेंटिव (पीएलआई) के जरिए टेक्सटाइल में निवेश हासिल करने में गुजरात और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है. टेक्सटाइल के लिए गठित पार्लियामेंट्री कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार इस स्कीम की छूट लेकर मध्यप्रदेश में 12 कंपनियों ने 3,513 करोड़ रुपए का निवेश किया.

सरकार ने यह रियायतें टेक्सटाइल सेक्टर में नई तकनीकी लाने और ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित करने के लिए दी थी. इस स्कीम का फायदा उठाकर सबसे ज्यादा 13 कंपनियों ने गुजरात में निवेश किया. हालांकि इनका कुल निवेश 3,135 करोड़ का रहा. अभी भी मध्यप्रदेश गुजरात से कुल 388 करोड़ ज्यादा है.

महाराष्ट्र में कुल 10 कंपनियों ने पीएलआई का लाभ लेकर 2,436 करोड़ का निवेश किया. सूची में वह तीसरे स्थान पर रहा. पार्लियामेंट्री कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टेक्नीकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में पीएलआई का फायदा लेने के लिए 67 आवेदन आए थे. कमेटी ने 64 को मंजूरी दी. इन प्रोजेक्ट में कुल निवेश 19,798 करोड़ रुपए का रहा. कपड़े के क्षेत्र में पीएलआई को पिछले सितंबर में मंजूरी दी गई थी.

शेयर करें