मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रधानमंत्री से मिले शिवराज, प्रवासी भारतीय दिवस के उद्धाटन का दिया न्यौता

इंडिया वॉइस

अगले वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन।

शेयर करें

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। मध्य प्रदेश में आगामी वर्ष 2023 के जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्धाटन करने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके आधिकारिक आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 9 जनवरी को इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा और उसके पहले 7 और 8 जनवरी को इंवेस्टर समिट का आयोजन होगा। इसके लिए आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रही केंद्रीय विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराने के साथ ही इसका वर्चुअली शुभारंभ करने का निमंत्रण दिया।

चौहान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से महाकाल वन/कॉरिडोर के लोकार्पण का भी आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

शेयर करें