Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, सरयू एक्सप्रेस में की थी छेड़खानी

महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, सरयू एक्सप्रेस में की थी छेड़खानी

यूपी के अयोध्या जिले में सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। अयोध्या के पूरा कलंदर में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनीस मारा गया। जबकि SO पूरा कलंदर क्रॉस फायरिंग में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। अयोध्या के पूरा कलंदर में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनीस मारा गया। जबकि SO पूरा कलंदर क्रॉस फायरिंग में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद अनीस के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायतनगर से गिरफ्तार कर लिए गए। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथियों आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू को इनायतनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। मारा गया अनीस सरयू एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर रहा था।

इस दौरान विरोध करते हुए महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले जब ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश उतर कर फरार हो गए।

दो अन्य सहयोगी किए गए गिरफ्तार

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि फील्ड अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक  सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। उसके दो अन्य सहयोगी आज़ाद और विशंभर दयाल दुबे घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com