1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jaunpur : सोनपापड़ी कारखाना में भीषण चोरी, ताला तोड़कर लाखों का माल चोरो ने किया पार

Jaunpur : सोनपापड़ी कारखाना में भीषण चोरी, ताला तोड़कर लाखों का माल चोरो ने किया पार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोनपापड़ी कारखाना का ताला तोड़कर कमरे में रखा लाखों का माल‌ चोरों ने पार कर दिया।

By up bureau 

Updated Date

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोनपापड़ी कारखाना का ताला तोड़कर कमरे में रखा लाखों का माल‌ चोरों ने पार कर दिया। कारखाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

दरअसल शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में सोनपापड़ी कारखाना का तोड़कर लाखों का चोरी करने का का मामला सामने आया है। कारखाने मालिक ने बताया कि बंद कमरे में रखा 70 बोरी से अधिक मैदा,रिफाइन तेल,व पांच टीन पपड़ी लेकर चोर फरार हो गए। चोरी की वारदात को अंजाम दे कर चोरों ने कारखाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर भी लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com