1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Man vs Wild : बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे रणवीर सिंह, रणवीर ने लिखा-‘जंगल में मंगल!

Man vs Wild : बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे रणवीर सिंह, रणवीर ने लिखा-‘जंगल में मंगल!

प्रोमो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा-'जंगल में मंगल! रणवीर वर्सेज वाइल्ड, रोमांचकारी रोमांच से भरपूर एक इंटरैक्टिव स्पेशल इज़ कमिंग सून।'

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बियर ग्रिल्स के साथ ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ शो में नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो शेयर करते हुए दी है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा-‘जंगल में मंगल! रणवीर वर्सेज वाइल्ड, रोमांचकारी रोमांच से भरपूर एक इंटरैक्टिव स्पेशल इज़ कमिंग सून।’

पढ़ें :- विन डीजल ने याद किया अपना सफर, कहा- मैं न्यूयॉर्क का बस एक किस्मत वाला बच्चा हूं

शो के इस प्रोमो में जंगल का सीन है और बैकग्राउंड में पहले तो रणवीर की आवाज आती है, बाद में वो बहुत डरे हुए और खतरनाक जानवरों से बचकर भागते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ बियर ग्रिल्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर खतरनाक स्टंट करते हुए भी नजर आते हैं। इस प्रोमो के सामने आते ही फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये शो OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही प्रसारित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए साल 2021 में सर्बिया गए थे।

पढ़ें :- शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com