मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्पोट, चार की मौत, कई झुलसे

Rakesh

यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे में हुए भीषण हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 14 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा पटाखा फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। फैक्ट्री में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद आग लग गई। चार लोगों के मौत और 14 लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

Massive explosion in firecracker factory
शेयर करें

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे में हुए भीषण हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 14 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा पटाखा फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। फैक्ट्री में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद आग लग गई। चार लोगों के मौत और 14 लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

राहत और बचाव कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग जुट गए हैं। पटाखे के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक उड़कर पहुंच गए हैं। घटना भरवारी के खलीलाबाद इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई है।  शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से पटाखा फैक्ट्री चलाता है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अभी तक कुल चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है।

मौके पर एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक मृतक शिव नारायण (30)  पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।

टैग: police
शेयर करें