1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया में रिश्ते का कत्लः मामा के लड़के ने मासूम का अपहरण कर ले ली जान  

देवरिया में रिश्ते का कत्लः मामा के लड़के ने मासूम का अपहरण कर ले ली जान  

यूपी के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां ननिहाल में रह रहे एक मासूम छात्र का अपहरण कर गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

By Rajni 

Updated Date

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां ननिहाल में रह रहे एक मासूम छात्र का अपहरण कर गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इतनी बड़ी वारदात को मासूम के ही चचेरे मामा के लड़कों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रहीं है।

आपकों बता दें कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बुद्धू खां गांव में आर्यन (8) अपने नाना के घर रहकर कक्षा तीन में पढ़ाई करता था। रविवार देर शाम आर्यन अपने घर से अचानक गायब हो गया। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

परिजनों ने उसके पिता को जानकारी देते हुए रिश्तेदारों के यहां भी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। परिजनों ने मासूम के अपहरण की जानकारी रामपुर कारखाना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापमारी शुरू कर दी और जाँच पड़ताल में जुट गई। जिसमें पता चला कि आर्यन को उसके चचेरे मामा के लड़कों के साथ डुमरी चैराहे के पास देखा गया था।

दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

इसके बाद पुलिस ने चचेरे मामा के लड़कों को हिरासत में ले लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डीघवा पौटवा गांव के रहने वाले अपने दोस्त के साथ मिलकर आर्यन की हत्या कर दी है।

बताया कि बहला-फुसलाकर आर्यन को लेकर रामपुर कारखाना कस्बे में आया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को बोरे में बांधकर खेत में फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में मासूम की हत्या हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com