मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News: मऊ का एक घर बना शमशान,घर में अचानक भीषण आग लगने से परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

इंडिया वॉइस

Fire Accident:उत्तर-प्रदेश के मऊ से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है,इस भयंकर आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है,यह दिल दहला देने वाला घटना मंगलवर की रात की है जब घर में अचानक आग लग गई और घर शमशान मे बदल गया

शेयर करें

Mau news: उत्तर-प्रदेश के मऊ से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है,इस भयंकर आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है,यह दिल दहला देने वाला घटना मंगलवर की रात की है जब घर में अचानक आग लग गई और घर शमशान मे बदल गया,इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह चूल्हा को बताया गया है

यह दर्दनाक हादसा मऊ के शाहपुर गांव का है जहां मंगलर की रात को अचानक एक घर में आग लग गई,और इस भीषण आग में परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई . बताया जा रहा है कि जब परिवार के लोग गहरी नींद में सोए थे, तभी यह हादसा हुआ और आग लगने की वजह से अचानक चीख-पुकार मच गई.

मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मऊ जिले के कोपागंज थाने के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक महिला, 1 वयस्क और 3 नाबालिगों सहित परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल, चिकित्सा और राहत दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह आग पर काबू पाया गया.जिलाअधिकारी ने प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये की सहायता की भी घोषणा की है. फिलहाल, इस घटना के बाद से इलाके में गम का माहौल है.

शेयर करें