1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना यासूब अब्बास बोले – पाकिस्तान इस्लामी नहीं, आतंकवादी देश है….सख्त कार्रवाई करें

मौलाना यासूब अब्बास बोले – पाकिस्तान इस्लामी नहीं, आतंकवादी देश है….सख्त कार्रवाई करें

लखनऊ में सोमवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने पाकिस्तान का जमकर विरोध किया। मौलाना ने पाकिस्तान में शिया समुदाय

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ में सोमवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने पाकिस्तान का जमकर विरोध किया। मौलाना ने पाकिस्तान में शिया समुदाय के लोगों की हत्या को लेकर विरोध जताया और भारत सरकार से पाकिस्तान पर दबाव डालने की मांग की है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लामी नहीं आतंकवादी देश है। अगर पाकिस्तान पर भारत ने दबाव नहीं बनाया तो हजारों शिया मुसलमान वहां मारे जाएंगे।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान के पारा चुनार में बड़ी संख्या में खुले आम शिया समुदाय के लोगों की हत्या की जा रही है। इसका बहुत अफसोस है। लेकिन पाकिस्तान सरकार को उनकी सुरक्षा का बिल्कुल ही खयाल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग करते हैं कि पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करे।

पाकिस्तान एम्बेसी के बाहर प्रदर्शन करने की कही बात

हिंदुस्तान के लोगों से विशेष कर शिया समुदाय से मौलाना यासूब अब्बास ने अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालाय को ईमेल के माध्यम से विरोध जताकर पाकिस्तान के शिया समुदाय के लोगों की सुरक्षा की मांग करें।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

मौलाना ने कहा कि भारत सरकार जिस तरीके से अपने देश में लोगों को शेल्टर देने की बात कर रही है हमारी यह मांग है कि शिया समुदाय अल्पसंख्यक में अल्पसंख्यक है उनके लिए विक्टोरियन ग्राउंड के दरवाजे खोल दिए जाएं। मौलाना ने कहा कि हम दिल्ली के मुसलमानों से अपील करते हैं कि दिल्ली में पाकिस्तान एम्बेसी के बाहर विरोध प्रदर्शन करके दबाव बनाएं।मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान अपने को इस्लामी देश कहता है, मगर यह इस्लामी नहीं आतंकवादी देश है जहां इंसानियत की हत्या की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com