मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मायावती ने क्रिसमस पर्व की दी बधाई, कहा- जबरन धर्म परिवर्तन गलत

इंडिया वॉइस

देश भर में आज क्रिसमस का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। चर्च की सजावट देखते ही बन रही है। तमाम नेता और लोंग एक दुसरे को क्रिसमस की बधाइंया दे रहे हैं।

शेयर करें

देश भर में आज क्रिसमस का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। चर्च की सजावट देखते ही बन रही है। तमाम नेता और लोंग एक दुसरे को क्रिसमस की बधाइंया दे रहे हैं। इसी अवसर पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए लोगों को क्रिसमस पर्व को बधाई दी। मायावती ने अपने ट्वीट में बधाई देने के साथ साथ धर्म परिवर्तन पर भी चर्चा की है।

 

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि ” क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व ख़ासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना।”

मायावती ने ट्वीट ने आगे ट्वीट करत हुए लिखा कि ’धर्म परिवर्तन’ को लेकर देश भर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिन्तनीय। जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना व बदलवाना दोनों ही गलत। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना व समझना जरूरी। इसको लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम, हानि ज्यादा।”

शेयर करें