मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : भयानक हार से दबाव में मायावती, 30 प्रतिशत वोट शेयरिंग वाली BSP पार्टी 9 प्रतिशत पर पहुंची

up bureau

लोकसभा चुनाव 2024 में बीएसपी की भयानक हार से मायावती काफी दबाव में है। दस सांसदों वाली पार्टी फिर से खाता खोलने तक को तरस गई।

UP : भयानक हार से दबाव में मायावती, 30 प्रतिशत वोट शेयरिंग वाली BSP पार्टी 9 प्रतिशत पर पहुंची
UP : भयानक हार से दबाव में मायावती, 30 प्रतिशत वोट शेयरिंग वाली BSP पार्टी 9 प्रतिशत पर पहुंची
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में बीएसपी की भयानक हार से मायावती काफी दबाव में है। दस सांसदों वाली पार्टी फिर से खाता खोलने तक को तरस गई। बीएसपी का वोट शेयर सिंगल डिजिट पर लुढ़क गया। कभी 30 प्रतिशत वोट शेयर वाली पार्टी आज 9 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पार्टी के पास इस समय एक विधायक और कोई सांसद नहीं है।

पतन के तलातल में पहुंची बीएसपी में आंतरिक नाराजगी जबरदस्त फैली हुई है। पार्टी के जिम्मेदारों का मानना है, कि अब बहन जी को अपनी राजनीतिक भूमिका बदलकर पार्टी की पूरी कमान आकाश आनंद को देनी चाहिए। चंद्रशेखर की बड़े राजनीतिक उभार के बाद मायावती के लिए अपनी पार्टी की बची जमीन को सहेज पाने की चुनौती है।

हालांकि बीएसपी में अभी खुले तौर पर कोई नहीं बोल रहा है। लेकिन आपसी बैठकों में यही बात चल रही है की बहन जी अपनी भूमिका बदले। सूत्रों के मुताबिक मायावती जल्दी ही पार्टी की जल्दी ही मीटिंग बुला सकती हैं। सतीश चंद्र मिश्रा से उन्होंने पार्टी की हार की रिपोर्ट भी ली है।

शेयर करें