1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Budget 2023: बजट पर मायावती का सरकार पर निशाना, कही ये बात, पढ़ें

Budget 2023: बजट पर मायावती का सरकार पर निशाना, कही ये बात, पढ़ें

बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। बजट पेश होने के बाद तरह तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया आ रही है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। बजट पेश होने के बाद तरह तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया आ रही है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश में पहले की तरह पिछले 9 वर्षों में भी केन्द्र सरकार के बजट आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, किन्तु वे सब बेमानी हो गए जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद।

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं। पिछले साल की कमियाँ कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की फिर से झड़ी लगा देती है जबकि जमीनी हकीकत में 100 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दाव पर लगा रहता है जैसे पहले था। लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं, लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?

मायावती ने कहा कि सरकार की संकीर्ण नीतियों व गलत सोच का सर्वाधिक दुष्प्रभाव उन करोड़ों गरीबों किसानों व अन्य मेहनतकश लोगों के जीवन पर पड़ता है जो ग्रामीण भारत से जुड़े हैं और असली भारत कहलाते हैं। सरकार उनके आत्म-सम्मान व आत्मनिर्भरता पर ध्यान दे ताकि आमजन की जेब भरे व देश विकसित हो।

उन्होने कहा कि केन्द्र जब भी योजना लाभार्थियों के आँकड़ों की बात करे तो उसे जरूर याद रखना चाहिए कि भारत लगभग 130 करोड़ गरीबों, मजदूरों, वंचितों, किसानों आदि का विशाल देश है जो अपने अमृतकाल को तरस रहे हैं। उनके लिए बातें ज्यादा हैं। बजट पार्टी से ज्यादा देश के लिए हो तो बेहतर।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com