मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अगर विपक्ष एकसाथ नहीं हुआ तो आगे चलकर खत्म हो जाएगा

Rajni

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विपक्षी एकता पर जोर दिया है। बिहार के पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज अगर विपक्ष एकसाथ नहीं होगा तो आगे चलकर विपक्ष खत्म हो जाएगा।

mahbooba mufti
शेयर करें

नई दिल्ली। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विपक्षी एकता पर जोर दिया है।  बिहार के पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज अगर विपक्ष एकसाथ नहीं होगा तो आगे चलकर विपक्ष खत्म हो जाएगा।

वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब पीएम मोदी बाहर जाते हैं तो गांधी जी की मूर्ति के सामने झुक जाते हैं। लेकिन जब यहां आते हैं तो हिंदू मुस्लिम करने लगते है। उन्हें जो बाहर इज्जत मिलती है, ये इनको नहीं बल्कि मुल्क को मिलती है।

कहा कि जो जर्नलिस्ट इस पर बात करता है उसे जेल मे डाल दिया जाता है। अगर इस मुल्क को बचाना है तो एक साथ होना है। विपक्षी बैठक को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पटना में इस मुल्क को बचाने के लिए जितने भी लोग आए थे, मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। मै उम्मीद करती हूं कि आगे जो भी मीटिंग होगी उसमें भी सब बेहतर होगा।

टैग: politics
शेयर करें