मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

राजस्थानः अलवर में डिवाइड से टकराई मर्सिडीज और जिंदा जल गए उद्योगपति, दिल्ली के थे निवासी

Rajni

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में उद्योगपति की मौत हो गई। वह राज सॉलवेक्स कंपनी के मालिक थे।

car accident
शेयर करें

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में उद्योगपति की मौत हो गई। वह राज सॉलवेक्स कंपनी के मालिक थे। हादसा शनिवार रात करीब 12.30  बजे नौगांवा थाना क्षेत्र में हुआ।

तेज रफ्तार मर्सिडीज कार डिवाइड पर चढ़कर पलट गई। इससे कार में आग लग गई और उद्योगपति जिंदा जल गए। कार को दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी बिजनेसमैन राजन गुप्ता (33) चला रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी तुलसीराम गंभीर घायल हो गए।

डाक्टरों ने तुलसीराम को अलवर के जिला हॉस्पिटल से रात को ही जयपुर रेफर कर दिया। वे शनिवार रात अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। राजन और तुलसीराम मर्सिडीज कार से दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे से होते हुए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक ट्रोले को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। आग से राजन गुप्ता जल गए। वे बाहर नहीं निकल सके।

नगर परिषद अलवर के पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल ने बताया कि राजन गुप्ता दिल्ली निवासी प्रेम कुमार गुप्ता के इकलौते बेटे थे। अलवर के एमआईए (मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया) में तेल मिल का बड़ा प्लांट राज सॉलवेक्स है।

अजय ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे राजन अलवर से साथी तुलसीराम के साथ खुद की मर्सिडीज से निकले थे। एमआईए के उद्योगपतियों ने बताया कि राजन जल्द ही दूसरा बड़ा प्लांट लगाने की तैयारी में थे। जिसके लिए उन्होंने हाल ही में एक बड़ी जमीन भी खरीदी थी।

शेयर करें