मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़रे, अभियान जारी

अनंतनाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

jammukashmir
Jammu and Kashmir: 4 terrorists killed in 12 hours in South Kashmir
शेयर करें

अनंतनाग, 06 मई। अनंतनाग जिले के बटकूट पहलगाम इलाके में स्थित सिरचन टॉप पर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।

शुक्रवार को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की 3 आरआर बटालियन, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान सिरचन टॉप पहुंचे और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है।

अन्य आतंकी बटकूट के पहाड़ी इलाके सिरचन टॉप में छिपे हुए हैं। जंगल होने के कारण आतंकियों की सही संख्या व मौजूदगी के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पूरी तरह से घेर रखा है ताकि जंगल में पेड़ों के पीछे छिपे आतंकी गोलीबारी की आड़ में बचकर न निकल जाएं। माना जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद आतंकियों में टाप कमांडर जुबेर वाणी भी शामिल है।

शेयर करें