मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हाथरस कांड पर मंत्री अनिल राजभर का बयान- बाबा की संकल्पितता मिली तो कार्रवाई अवश्य होगी

up bureau

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर जवाब दिया है। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग पर राजभर

हाथरस कांड पर मंत्री अनिल राजभर का बयान- बाबा की संकल्पितता मिली तो कार्रवाई अवश्य होगी
हाथरस कांड पर मंत्री अनिल राजभर का बयान- बाबा की संकल्पितता मिली तो कार्रवाई अवश्य होगी
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर जवाब दिया है। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग पर राजभर ने कहा कि कहीं पर कोई घटना होती है तो जिला प्रशासन से परमिशन ली जाती है। इस घटना के पीछे पूरी तरह से आयोजक जिम्मेदार हैं। कार्यक्रम में जितने लोगों को आना था। उससे कहीं ज्यादा भीड़ बुला ली गई। निश्चित रूप से यह घटना दुःखद है।

अनिल राजभर ने यह साफ कर दिया है कि अगर इस घटना में भोले बाबा कि संलिप्तता पाई जाती है तो भोले बाबा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। जांच की रिपोर्ट आ गई है रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और यह बात सबको पता है कि सरकार के कार्यवाही किस तरह की होती है और उसका मुकाबला भी कोई नहीं कर सकता है।

शेयर करें