Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. भारत में 27 साल बाद होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन, रैंप पर बिखेरेंगीं अपना जलवा

भारत में 27 साल बाद होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन, रैंप पर बिखेरेंगीं अपना जलवा

मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद यह आयोजन हो रहा है। यह जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने दी है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। आपने हमेशा विदेशों में मिस वर्ल्ड का आयोजन देखा होगा। लेकिन इस बार मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन भारत में होने वाला है। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद ये आयोजन हो रहा है। यह जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने दी है। इस इवेंट की जानकारी देते हुए जूलिया मॉर्ल ने बताया कि ‘मुझे ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले इस बार इंडिया  में होने जा रहा है। भारत से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहले जब मैं यहां आई थी तभी भारत  मेरे दिल में बस गया था। वहीं साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रहीं कैरोलीना बिएलावस्का ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत खुली बाहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- इंतजार खत्मः कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म 'फायर ऑफ लव-रेड' 24 को होगी रिलीज

130 से अधिक देशों के कंटेस्टेंट होंगे शामिल

बता दें कि इस इवेंट में 130 से ज्यादा देशों की कंटेस्टेंट शामिल होंगी। जो इसमें होने वाले कई पड़ावों से गुजरेंगी। जिसमें टैलेंट और स्पोर्ट्स की चुनौतियां होंगी। वहीं इवेंट का फाइनल राउंड  इसी साल के आखिर में नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा। इससे पहले यह इवेंट साल 1996 में भारत में आयोजित किया गया था।

2017 में मानुषी छिल्लर बनीं थीं मिस वर्ल्ड

भारत में अभी तक इस इवेंट को रीता फारिया, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन , डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता है। बतातें चलें कि मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने बीते दिनों गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी को लेकर भी चर्चा हुई थी।

पढ़ें :- शाहिद को बेहतरीन फिल्म ‘हैदर’ के लिए नहीं मिली फीस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com