मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Mission 2024 : सोनिया गांधी की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर ने पेश किया खाका

इंडिया वॉइस

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रशांत किशोर ने वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर प्रेजेंटेशन दिया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने साल 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर एक प्रेजेंटेशन देकर पार्टी को मजबूत करने का खाका पेश किया।

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रोडमैप

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने सोनिया और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में साल 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के सामने 370 से 400 सीटों का लक्ष्य रखने पर जोर दिया। उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में राज्यवार कांग्रेस की स्थिति, मतदान प्रतिशत का आंकड़ा पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जहां पार्टी कमजोर हैं, वहां समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन कर उतरे। जिस राज्य में पार्टी की स्थिति ठीक है वहां दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराने या फिर छोटे दलों का विलय करने की संभावनाओं पर जोर दे।

प्रशांत की कांग्रेस को टीम गठित करने की सलाह

बतादें कि शनिवार को सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर गई ये बैठक पुर्वनियोजित नहीं थी। सोनिया के आकस्मिक बुलावे पर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने इन नेताओं के सामने कांग्रेस को मजबूत करने का खाका पेश किया। अपने प्रेजेंटेशन में उन्होंने राज्यवार कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और उसको सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने एक टीम गठित करने की भी सलाह दी।

वहीं बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रशांत किशोर ने वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

शेयर करें