मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Mohammed Zubair Arrested : जुबैर की गिरफ्तारी पर उठ रहे सवालों पर BJP ने कहा- मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को न्यायसंगत

इंडिया वॉइस

अल्ट न्यूट फेक्ट चेक की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए भाटिया ने कहा कि इस तरह का काम चयनित ढंग से नहीं किया जाना चाहिए। आपका काम केवल एक राजनीतिक दल और एक समुदाय को ही ‘सूट’ करे ये सही पैमाना नहीं हो सकता है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 28 जून। बीजेपी ने मंगलवार को ‘अल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को न्यायसंगत बताया है। पार्टी ने गिरफ्तारी के विरोध में कुछ पत्रकारों और नेताओं की ओर से जुबैर के समर्थन में आए बयानों पर कहा कि देश में एक ऐसा जहरीला इकोसिस्टम तैयार किया गया है कि पहले गिरफ्तार होने वाला ‘पापी’ को बाकी ’पापी’ बचाने में जुट जाते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा कि एक सार्वजनिक हस्ती को जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया पर सामग्री पोस्ट करनी चाहिए। उनके कुछ ट्वीट से देश में कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां अपना निष्पक्षता के साथ काम कर रही हैं। न्याय व्यवस्था अपने ढंग से काम करेगी।

वहीं अल्ट न्यूट फेक्ट चेक की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि इस तरह का काम चयनित ढंग से नहीं किया जाना चाहिए। आपका काम केवल एक राजनीतिक दल और एक समुदाय को ही ‘सूट’ करे ये सही पैमाना नहीं हो सकता।

गौरतलब है कि अल्ट न्यूज वायरल हो रहे समाचारों और अन्य सामग्री के तथ्यों की जांच करने से जुड़ा एक पोर्टल है। उसके सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली सामग्री पोस्ट की है। इसकी जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने जुबैर को मामले में गिफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कई पत्रकार और राजनीतिक दलों के नेताओं ने ट्वीट के जरिए अपना विरोध जताया है।

टैग: BJP
शेयर करें