मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

MonkeyPox Virus : देश में मंकीपॉक्स के आठ मामले आए सामने : डॉ. मनसुख मंडाविया

इंडिया वॉइस

देश में मंकीपॉक्स के कुछ केस आ चुके हैं। मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में मंकीपॉक्स के करीब आठ मामले सामने आ चुके हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली ,02 अगस्त 2022। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि देश में मंकीपॉक्स के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं। मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार सारे उपाय कर रही है। सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। लोगों को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जागरुक रहने की जरुरत है।

मंकीपॉक्स के कुल आठ मामले में से पांच केरल से औऱ तीन दिल्ली से सामने आए हैं जबकि इससे एक मौत भी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि देश में मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण की जांच के लिए 15 संस्थानों को चिन्हित किया गया है। अगर जरुरत पड़ेगी तो अन्य संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा। मंकीपॉक्स संक्रमण को रोकने एवं इसके इलाज के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।

शेयर करें