मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

bahraich : सर्राफा की दुकान का शटर काटकर 10 लाख से अधिक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर

up bureau

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के गजाधरपुर स्थित गांव में देर रात सर्राफा दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। बीते दिन रविवार रात चोरों ने सर्राफा की दुकान का ताला काट दिया।

bahraich : सर्राफा की दुकान का शटर काटकर 10 लाख से अधिक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
शेयर करें

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के गजाधरपुर स्थित गांव में देर रात सर्राफा दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। बीते दिन रविवार रात चोरों ने सर्राफा की दुकान का ताला काट दिया। इसके बाद चोरों ने लाखों के सोने और चांदी के जेवरात की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यवसाई ने थाने में तहरीर दी है।

दरअसल फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर में एक मंदिर स्थित है मंदिर परिसर में ही लखनऊ बहराइच मार्ग के निकट दिवाकर पांडेय की ज्वेलर्स की दुकान संचालित है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात दिवाकर दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को अज्ञात चोरों ने सर्राफा की दुकान का शटर काट दिया। इसके बाद सभी दुकान के अंदर घुसे। चोरों ने सोने और चांदी के जेवरात, हजारों रूपये नकदी चोरी की।

सुबह आसपास के लोगों ने शटर टूटा देखा तो दिवाकर पांडेय को जानकारी दी। सराफा व्यवसाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 10 लाख से अधिक की चोरी हुई है। चोर सीसीटीवी कैमरा भी उठा ले गए हैं। व्यवसाई का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से चोरियां हो रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें