1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bomb Threat: मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम की धमकी, जामनगर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 244 यात्री सुरक्षित

Bomb Threat: मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम की धमकी, जामनगर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 244 यात्री सुरक्षित

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बम की धमकी मिलने के बाद, मास्को से गोवा के लिए 244 लोगों के साथ एक चार्टर्ड विमान को गुजरात के जामनगर के लिए डायवर्ट किया गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bomb Threat: मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम की धमकी के बाद जामनगर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को बम की धमकी मिलने के बाद मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट को गुजरात के जामनगर डायवर्ट किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट अधिकारी के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि गोवा एटीसी को एक ई-मेल के जरिए विमान में बम की धमकी मिली थी. जामनगर हवाईअड्डा के निदेशक ने बताया कि मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे विमान के हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने के बाद उतार लिया गया.

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

इस बीच, रूस की सरकारी मीडिया ने भी घटना की पुष्टि की है. उन्होंने केंद्रीय विमानन मंत्रालय के हवाले से लिखा, ‘मॉस्को से गोवा जाने वाली अज़ूर एयर फ़्लाइट में विस्फोटक उपकरण होने की रिपोर्ट के बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.’ मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद विमान को आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर में सोमवार की रात उतारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज), अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी 236 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं. यादव ने कहा, ‘‘मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर इसे आपात स्थिति में उतारा गया. विमान उतरने के बाद, सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस, बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और स्थानीय अधिकारी पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं.’

इस बीच, गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विमान मॉस्को से उड़ान भरने के बाद डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, लेकिन बम की आशंका के चलते इसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस ने एहतियात के तौर पर डाबोलिम हवाई अड्डे और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.

पुलिस उपाधीक्षक (वास्को) सलीम शेख ने पत्रकारों से कहा, ‘मॉस्को से रवाना हुए विमान को डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन बम की आशंका के कारण उसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया.’ हवाई अड्डे पर सभी आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com