Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः 1 लाख रुपए लेते सास-बहू को रंगे हाथों दबोचा

हरियाणाः 1 लाख रुपए लेते सास-बहू को रंगे हाथों दबोचा

हरियाणा के यमुनानगर में हनी ट्रैप में फंसा कर एक व्यक्ति को ठगने का मामला सामने आया है। जगाधरी की रहने वाली सास-बहू पर आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक जगाधरी में एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी पर रखा था।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में हनी ट्रैप में फंसा कर एक व्यक्ति को ठगने का मामला सामने आया है। जगाधरी की रहने वाली सास-बहू पर आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक जगाधरी में एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी पर रखा था।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

उन दोनों ने व्यक्ति से 5 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे ना देने पर रेप का केस दर्ज करवाने की धमकी दी। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस ने जाल बिछाकर 1 लाख रुपए लेते सास-बहू को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में यदि और लोग भी शामिल होंगे तो उन्हें भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com