मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

ममता का कत्लः उदयपुर में मां ने बेटे का गला घोंट कर दी हत्या

Rajni

राजस्थान के उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मां ने ममता का कत्ल कर दिया और अपने ही 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इसी दौरान मौका देखकर मां ने वारदात को अंजाम दे दिया।

murder
शेयर करें

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मां ने ममता का कत्ल कर दिया और अपने ही 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इसी दौरान मौका देखकर मां ने वारदात को अंजाम दे दिया।

अंबामाता थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जिसकी वजह से उसने गुस्से में आकर बेटे की हत्या कर दी।

हालांकि पुलिस मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है कि क्या वाकई मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है या नहीं। थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घटना रविवार सुबह 7 बजे की है। जब पिता दीपक पारीख सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे।

शेयर करें