मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: कोहरे के कारण मोतिहारी में NH 28 पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 9 घायल

इंडिया वॉइस

Road Accident In Bihar: बिहार के मोतीहारी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,घने कोहरे के चलते ट्रक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है,यह घटना मोतीहारी के NH 28 पीपराकोठी के मुर्दाचक गांव के समीप हुआ है, घटना में कार सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया.

शेयर करें

Motihari news: बिहार के मोतीहारी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,घने कोहरे के चलते ट्रक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है,यह घटना मोतीहारी के NH 28 पीपराकोठी के मुर्दाचक गांव के समीप हुआ है, घटना में कार सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया.

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए हैं. वहीं ट्रक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना में कार में सवार नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच कोहरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक खलासी फरार हो गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीपराकोठी थाना पुलिस पहुंच गई है.

बताया जाता है कि जिले के घोड़ासहन से एक ही परिवार के 8 लोग एक अर्टिगा कार पर सवार होकर गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. ठण्ड के कारण हाइवे पर कोहरा इतना था कि सामने कुछ दिखना मुश्किल था. इस बीच ट्रक और कार में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें यह बड़ी घटना घटित हो गई है. बहरहाल, पुलिस सूचना के बहुत देर बाद मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मोतिहारी शहर के एक निजी अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा हैं.

शेयर करें