Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की जांच करवाने की अपील

राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की जांच करवाने की अपील

चार जनवरी को राकेश सिन्हा अपने गृह जिला बेगूसराय के एक दिवसीय दौरा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने दो जगह किसान समागम में भाग लेने के साथ-साथ बेगूसराय, लखमिनियां एवं साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार : बेगूसराय में कोरोना संक्रमण ने विस्फोटक रूप ले लिया है। बेगूसराय निवासी राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा भी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर किया है। प्रो. सिन्हा ने कहा है कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, संपर्क में आने वाले सभी लोग जांच करा लें। चार जनवरी को राकेश सिन्हा अपने गृह जिला बेगूसराय के एक दिवसीय दौरा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने दो जगह किसान समागम में भाग लेने के साथ-साथ बेगूसराय, लखमिनियां एवं साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। बुद्धिजीवी समागम में शामिल हुए थे, इसके अलावा भाजपा एवं संघ परिवार के विभिन्न आयाम के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे अधिकारी से भी मुलाकात हुई थी। जिसके कारण प्रो. सिन्हा द्वारा पॉजिटिव होने तथा सभी लोगों को जांच कराने की अपील से सनसनी फैल गई है।

पढ़ें :- बिहारः सबकी निगाहें पूर्णिया लोकसभा सीट से खड़े निर्दलीय पप्पू यादव पर

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में पिछले चार दिनों में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। बेगूसराय के उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर एवं मुख्यालय डीएसपी पॉजिटिव हो चुके हैं। बुधवार की शाम जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या 39 बताई गई थी, इसके बाद गुरुवार को संजीवन ऐप से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में 94 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की गति से हर ओर भय का माहौल बन रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। बैठकें हो रही है, लोग धड़ल्ले से बगैर मास्क के घूम रहे हैं। हलांकि आज गुरुवार से तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर धारा-144 लागू कर दी गई है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने सभी लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ-साथ अधिकारियों को विभागीय निर्देश के आलोक में जारी नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। नाइट कर्फ्यू लगा गया है, रात आठ बजे के बाद किसी भी प्रकार की दुकानें खुली नहीं रहेगी। कार्यालयों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सड़कों पर मास्क चेकिंग के साथ-साथ टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी जांच किया जाएगा। सड़क चौक-चौराहा और भीड़भाड़ वाले स्थान पर रोको टोको अभियान के साथ-साथ जुर्माना वसूली की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com