मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, नई भूमिका पर चल रही चर्चा

इंडिया वॉइस

Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: राज्यसभा सांसद के तौर पर मुख्तार अब्बास नकवी का कल अंतिम दिन है। इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने आज केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 6 जुलाई 2022। Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इनके साथ जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कैबिनेट बैठक में दोनों ही नेताओं की तारीफ की थी। इनकी तारीफ में पीएम ने कहा है कि इनके देश के विकास में योगदान देना है।

पीएम की ओर से तारीफ में कही गई बातों को सांकेतिक रुप से देखा जा रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कुछ और जिम्मेदारी दी जा सकती है। वैसे मुख्तार अब्बास नकवी व आरसीपी सिंह का आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम दिन था। जबकि राज्यसभा सांसद के तौर पर दोनों ही नेताओं का कल आखिरी दिन होगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

कैबिनेट की बैठक के बाद नकवी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस बैठक में दोनों ही नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात हुई और उनकी आगे की रणनीति क्या होगी, फिलहाल इस बात मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा खुलासा नहीं किया गया है। जबकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि नकवी को कुछ और जिम्मेदारी या भूमिका दिये जाने पर चर्चा चल रही है।

बीते दिनों राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में जब नकवी को कहीं से भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया था, तभी ये अटकलें लगना शुरू हो चुकीं थी भाजपा उनको नई भूमिका सौंप सकती है।

शेयर करें