Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुंबई: लिफ्ट ने ली जान, लुका- छुपी खेल रही 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, 2 गिरफ्तार

मुंबई: लिफ्ट ने ली जान, लुका- छुपी खेल रही 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, 2 गिरफ्तार

रेशमा कहरवी नाम की लड़की मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक सोसाइटी में अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी, जब यह दुखद घटना हुई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mumbai news: रेशमा कहरवी नाम की लड़की मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक सोसाइटी में अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी, जब यह दुखद घटना हुई। मानखुर्द पुलिस ने मृतक लड़की के परिवार वाले के बयान के बाद सोसायटी के दो लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की अपनी दादा के यह मानखुर्द गई थी। रेशमा शुक्रवार को सोसायटी में अपने दोस्तों के साथ लुका-छुपी का खेल, खेल रही थी इसी वक्त यह हादसा हो गया।

पढ़ें :- कार्तिक आर्यन बने सारा के पड़ोसी,मुंबई के ओशीवारा मे खरीदी प्रापर्टी

खेलते वक्त लड़की के सिर पर आ गिरी लिफ्ट
आपको बता दें कि, रेशमा ने जब खेल में अपने दोस्तों को खोजने के लिए एक खिड़की में से झांककर देखा, जो कि सीधे लिफ्ट में खुलती है, उसी वक्त ऊपर से लिफ्ट आ गई और सीधे उसके सिर पर गिरी। गिरते ही रेशमा ने जोर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर उसके साथ खेल रहे बच्चों ने देखा और परिवार वालो को बताया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रेशमा को लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सोसायटी के चेयरमैन और सेक्रेट्री के खिलाफ केस दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रेशमा के घरवालों ने सोसायटी के ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में मानखुर्द पुलिस ने पहले ADR दर्ज किया था, लेकिन परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने सोसायटी के चेयरमैन और सेक्रेट्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com