मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हरियाणा में डीएसपी की हत्या का केस

इंडिया वॉइस

हरियाणा के नूंह में डीएसपी की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है।

supreme court
शेयर करें
नई दिल्ली, 21 जुलाई। हरियाणा के नूंह जिले में डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई को तैयार हो गया है।

वकील एडीएन राव ने आज जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष ये मामला उठाया। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार से मर्डर केस में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट तलब की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने का दिशा-निर्देश जारी किया जाए।

क्या है मामला 

हरियाणा के तावडू (नूंह) में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की खनन माफिया ने मंगलवार की दोपहर डंपर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। डीएसपी तावडू हिल इलाके में छापेमारी करने गए थे। उन्होंने अवैध तरीके से पत्थर लेकर आ रहे डंपर को हाथ देकर रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी की स्पीड तेज करते हुए ड्राइवर उन्हें कुचल दिया।

शेयर करें