मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

नैनीताल: पति निकला झूठा तो पानी टंकी पर चढ़ गई पत्नी

Rajni

हल्द्वानी में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और जान देने की बात कहने लगी। कहने लगी कि उसका पति झूठा है। वह कुछ नहीं करता है। उसने झूठ बोलकर मुझसे शादी की है।

water tank
शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और जान देने की बात कहने लगी। कहने लगी कि उसका पति झूठा है। वह कुछ नहीं करता है। उसने झूठ बोलकर मुझसे शादी की है।

मामला बुधवार शाम जगदंबा नगर का है। टंकी पर चढ़कर महिला जान देने की बात कहने लगी। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। मुखानी थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एक महिला जगदंबा नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब करीब आधे घंटे बाद महिला टंकी से उतरी।

पति पर बैंक लोन नहीं चुकाने का लगाया आरोप

महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने झूठ बोलकर उससे शादी की थी। वह कुछ नहीं करता है। पति ने उसके नाम पर एक गाड़ी बैंक से फाईनेंस करा ली। अब वह गाड़ी भी खुर्द-बुर्द कर दी। वह बैंक लोन भी नहीं चुका रहा है। बैंक वाले लोन वापस करने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं।

उसने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर मुखानी थाना गई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मौके पर पहुंचे सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने महिला को केस दर्ज करवाने का आश्वाशन दिया तब जाकर महिला मानी और टंकी से नीचे उतरी।

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि महिला ने पुलिस को जो तहरीर सौंपी थी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता था, इसलिए पुलिस ने उससे सही तरह से तहरीर लिखने के लिए कहा था। अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टैग: uttarakhand
शेयर करें