मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

नवजोत सिंह सिद्धू को लुधियाना की अदालत में आज किया जाएगा पेश, पढ़ें

इंडिया वॉइस

पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को शुक्रवार को लुधियाना की अदालत में आज पेश होगें। उन्हें बर्खास्त पुलिस डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दायर एक मामले में अदालत में बतौर गवाह पेश होना है।

शेयर करें

पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को शुक्रवार को लुधियाना की अदालत में आज पेश होगें। उन्हें बर्खास्त पुलिस डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दायर एक मामले में अदालत में बतौर गवाह पेश होना है।  दरअसल  स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।

लुधियाना की अदालत में पेश होने के लिए सुरक्षा चिंताएं व्यक्त किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए हैं। सिद्धू रोडरेज के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पटियाला केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

करीब चार साल पहले एक आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप खैरा ने एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण पर अनियमितता बरतने के आरोप लगाया था और इस मामले में जांच की मांग की थी। तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले की जांच उस दौरान पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों को दी थी।

सेखों ने इसकी रिपोर्ट भी विभाग में सबमिट कर दी थी। इस दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के साथ सेखों की बहस हो गई थी और बाद में सेखों को नगर निगम के पद से हटाकर कमांडो में तैनात कर दिया गया था।

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने समर्थकों के साथ सिद्धू का जन्मदिन पटियाला में मनाया। इस मौके पर एक विशेष समागम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सिद्धू के करीबी नरिंदर पाल लाली की अगुवाई में आयोजित किया गया।

सीजेएम ने 19 सितंबर को सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा सिद्धू की पुनरीक्षण याचिका खारिज होने के बाद आदेश पारित किया था। अपनी पुनरीक्षण याचिका में सिद्धू ने उन्हें गवाह के तौर पर तलब करने के आदेश को चुनौती दी थी।

शेयर करें