मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News:बिहार के नवादा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बस की भयानक टक्कर,1 की मौत 8 जख्मी

इंडिया वॉइस

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जिसमे एक ही परिवार के सभी लोग स्कार्पियो से सहरसा से रांची जा रहे थे,तभी रास्ते में बस और स्कार्पियो की ज़ोर-दार टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,गाड़ी मे सवार 8 लोग घायल हो गए है, और इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है,घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घायलो में 5 लोगो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है

शेयर करें

Nawada newsबिहार के नवादा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जिसमे एक ही परिवार के सभी लोग स्कार्पियो से सहरसा से रांची जा रहे थे,तभी रास्ते में बस और स्कार्पियो की ज़ोर-दार टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,गाड़ी मे सवार 8 लोग घायल हो गए है, और इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है,घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घायलो में 5 लोगो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है,यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा गांव के पास हुई है.

जानकारी के मुताबित सभी घायल सहरसा जिले के सितुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी सहरसा से अपने एक परिजन के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे. घायलों में ब्रम्हदेव यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, अंकुश कुमार, सोनी देवी सहित नौ लोग शामिल हैं. इस हादसे में स्कोर्पियो के ड्राइवर कर्मवीर की इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वो सहरसा जिला के सलखुआ का रहने वाला था. उसकी गाड़ी को बुक करा सभी रांची जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ब्रम्हदेव यादव अपने पूरे परिवार के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बड़े भाई के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे, तभी अम्बिका बीघा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी.

घटना के बाद बस का ड्राइवर और सह चालक भागने में सफल रहा. बस नवादा की तरफ से आ रही थी उसी दौरान यह घटना हुई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. स्थानीय पुलिस के द्वारा इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गयी है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

शेयर करें