Mumbai Builder Death Case: मुंबई के जाने माने बिल्डर पारस पोरवाल (Paras Porwal) ने बहुमंजिला इमारत की 23वीं मंजिल से छलांग लगातार आत्महत्या कर ली है. घटना मध्य मुंबई के कालाचौकी इलाके की है. 57 साल के पारस पोरवाल के गिनती बड़े रियल ईस्टेट डेवलपर के तौर पर की जाती है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना से बाद से हलचल मची हुई है. पोरवाल ने ऐसा कदम आखिरी क्यों उठाया इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.
सुसाइड नोट हुआ बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डर के जिम से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं. हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस के मुताबिक चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के समीप शांति कमल हाउसिंग सोसाइटी में अपने घर में बने जिम में पोरवाल ने सुबह लगभग 6 बजे अपनी बालकनी से छलांग लगा दी. पुलिस को मामले की जानकारी एक राहगीर ने दी. पुलिस पारस पोरवाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंची है. पुलिस परिवार और उनके दोस्तों से पूछताछ कर रही है.