मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में अवैध मदरसे की ख़बर पर कार्यवाही शुरू, जिले में मिले 10 अवैध मदरसों की जांच करके बंद कराने की नोटिस जारी

up bureau

यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध मदरसे की खबर पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू हो गई है अब जिले में छापेमारी के दैरान 10 अवैध मदरसे मिले है जिन्हें बंद कराने की नोटिस जारी हो गई है।

हमीरपुर में अवैध मदरसे की ख़बर पर कार्यवाही शुरू, जिले में मिले 10 अवैध मदरसों की जांच करके बंद कराने की नोटिस जारी
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध मदरसे की खबर पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू हो गई है अब जिले में छापेमारी के दैरान 10 अवैध मदरसे मिले है जिन्हें बंद कराने की नोटिस जारी हो गई है।

मामला है हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मांचा क्षेत्र का जहा एक मदरसा संचालित है उसकी शिकायत एसडीएम से की थी जिसमे उन्होंने बताया था यह मदरसा अवैध रूप से चला रहे है और यहां बच्चे नही आते है फर्जी हाजिरी चढ़ा कर लोगों ने मदरसे के नाम पर लाखों का चंदा किया जाता है और उस पैसों से अवैध संपत्ति बनाई गई है। इसकी जांच करने अल्पसंख्यक अधिकारी हिमांशु अग्रवाल अपनी टीम के साथ पहुँचे और उन्होंने मदरसे से जुड़े दस्तावेज चेक किया और बच्चों का भी सत्यापन किया जो अवैध पाया गया है। अब ऐसे में हमीरपुर जिले में अवैध मदरसे की खबर पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू हो गई है अब जिले में छापेमारी के दैरान 10 अवैध मदरसे मिले है जिन्हें बंद कराने की नोटिस जारी हो गई है। जो जिला मुख्यालय में एक मौदहा में 6 और राठ में 3 संचालित है। यह मदरसे वर्षो से गैर मान्यता के संचालित है जो लोग इनकम का स्रोत बनाये हुए थे । यह मदरसे अब 10 दिन के अंदर बंद कर दिए जाएंगे।

शेयर करें