मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः अब अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं, सोमवार से होगी ठेले और खोमचेवालों पर कार्रवाई

Rajni

शहर में अतिक्रमण के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा।

mla
शेयर करें

रामनगर। शहर में अतिक्रमण के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रानीखेत रोड एवं नगर पालिका के सामने और अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

तहसील परिसर में अधिकारियों की बैठक लेते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी को स्पष्ट तौर पर कहा कि रामनगर में बढ़ता अतिक्रमण एवं पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था एक गंभीर समस्या है।

उन्होंने कहा कि इससे निजात दिलाने के लिए अधिकारी अब सड़कों पर उतर कर कार्रवाई करें। विधायक ने कहा कि रानीखेत रोड के अलावा नगर पालिका के सामने बने फुटपाथ एवं अस्पताल जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर ठेले व खोका लगाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अतिक्रमण किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के अन्य क्षेत्रों में भी शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अतिक्रमणकारियों से भी जनहित में अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील करते हुए प्रशासन को सहयोग करने की बात कही है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से इन क्षेत्रों में गठित प्रशासनिक टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें