मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

राजधानी में कोरोना की डराने वाली रफ़्तार,100 में से 84 मामले ओमिक्रोन के आ रहे हैं

इंडिया वॉइस

बीते 2 दिनों में, दिल्ली के तीन लैब्स ILBS, LNJP और NCDC से जो जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई हैं, उसमें से 84% केस ओमिक्रॉन के आए हैं।

Corona New Variant
Corona New Variant: The central government warned the states about the new variant of Corona
शेयर करें

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज हो चली है। देश में ओमिक्रोन के अबतक 1892 मामले आ चुके हैं। इनमें से 766 मरीज ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 23 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 568 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां अबतक 382 मामले आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर केरल है जहां अबतक 185 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीँ राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार डराने वाली है दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के अनुसार, बीते 2 दिनों में, दिल्ली के तीन लैब्स ILBS, LNJP और NCDC से जो जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई हैं, उसमें से 84% केस ओमिक्रॉन के आए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते भर में पीक आ सकती है, लेकिन यह सब सिर्फ अनुमान है, कब पीक आएगी यह नहीं बताया जा सकता।

आपको बता दें कि आज होने जा रही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक में राजधानी में पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं। बता दें कि दिल्ली के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में सोमवार को 4099 कोरोना के नए मामले मिले।

शेयर करें