1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एक बार फिर आप की शैली ओवेरॉय ने लहराया परचम  

एक बार फिर आप की शैली ओवेरॉय ने लहराया परचम  

आम आदमी पार्टी की शैली ओवेरॉय एक बार फिर से मेयर चुनी गई है इसी के साथ वो कयास लगाए जा रहे थे हंगामे के उस कयास पर फुलस्टॉप लग गया है.

By Avnish 

Updated Date

एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं के चेहरे खुशी दिख रही है एक बार फिर से आप की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय मेयर बनी तो वहीं मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बन गए है काफी लोगों ने यह कयास लगाए थे कि इस चुनाव में भी पिछले मेयर के चुनाव की तरह ही हंगामा देखा जाएगा और चुनाव बार बार रद्द होता रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कर ली है. अब आपको बताते है कि ऐसा इसीलिए हुआ है क्योंकि बीजेपी के दोनों प्रत्याशी शिखा राय और सोनी पांडे ने चुनाव से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया और आप पार्टी ने अपना परचम लहराया इसके साथ ही बता दें कि नामांकन वापस लेने के साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आप पार्टी संविधान से हटकर काम कर रहीं है हमने लाख कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी स्थायी समिति और वार्ड समितियों को एक नहीं होने दे रही है यहीं कारण है कि नगर निकाय का कोई काम नहीं हो पा रहा है.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली के सीएम ने दी बधाई

मेयर चुने जाने के बाद शैली ओबेरॉय को लगातार शुभकानमाएं मिल रही है इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी शुभकामनाएं दी है उन्होंने ट्वीट कर के लिखा कि इस बार निर्विरोध मेयर और उप मेयर बनने पर शैली और इकबाल को बधाई लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें.

इससे पहले फरवरी में हुआ था चुनाव

जानकारी दे दे कि फरवरी में दोनों पदों पर पहली बार चुनाव कराया गया था और आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने इसमें जीत दर्ज की थी इसी के साथ इकबाल डिप्टी मेयर के पद पर काबीज हुए थे शैली के खेमे में 150 वोट आए थे तो वहीं बीजेपी की तरफ से खड़ी उम्मीदवार के खेमे में 116 वोट आए थे

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com