मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार

HO BUREAU

यूपी के अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ जिले के सासनी थाना गेट इलाके में हुआ। सासनी थाना गेट इलाके में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर दो व्यक्तियों का पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Criminal injured in police encounter
Criminal injured in police encounter
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ जिले के सासनी थाना गेट इलाके में हुआ। सासनी थाना गेट इलाके में  पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर दो व्यक्तियों का पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय पांडे ने बताया कि सासनी गेट पर रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस को दो व्यक्ति संदिग्ध लगे। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम मुजाहिद उर्फ खुर्रम है जोकि बदायूं जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार था।

शेयर करें