मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Banda : सरकार के वादा खिलाफी को लेकर बांदा में किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, रखी ये मांग

up bureau

यूपी के बांदा जिले में भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने 2021 में एमएसपी बिल को लेकर सरकार के वादा खिलाफी को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया है,

Banda : सरकार के वादा खिलाफी को लेकर बांदा में किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, रखी ये मांग
Banda : सरकार के वादा खिलाफी को लेकर बांदा में किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, रखी ये मांग
शेयर करें

बांदा। यूपी के बांदा जिले में भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने 2021 में एमएसपी बिल को लेकर सरकार के वादा खिलाफी को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया है, वहीं किसानों ने जनपद बांदा के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के किसानों ने जनपद में खाद बीज की समस्या तथा किसान क्रय केंद्रों की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने बताया की 2021 में केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित पर एमएसपी बिल लाने की बात कही गई थी लेकिन सरकार के वादा खिलाफी पर किसान आक्रोशित है। जनपद बांदा में किसानो की विभिन्न समस्याएं है जिनको लेकर भारत के राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिला अध्यक्ष ने जनपद के किसानों के लिए नलकूप व्यवस्थाओं के साथ विद्युत बिल माफ किसानों का कर्ज माफ की मांग करते हुए,जनपद मे खाद बीज की समस्या से निजात दिलाए जाने की बात कही है। सरकार के द्वारा संचालित गौशालाओं पर उचित प्रबंध न होने के कारण गौवंशों की दुर्दशा पर भी फोकस किया है और बताया है कि सिर्फ योजनाएं कागज पर चल रही हैं वास्तविक धरातल पर नहीं दिखाई दे रही हैं।

शेयर करें