मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू & कश्मीरः पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक जवान घायल 

Rajni

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गश्त करते समय बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। जिससे सेना का एक जवान घायल हो गया।

sena ka jawan
शेयर करें

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गश्त करते समय बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। जिससे सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केरनी सेक्टर के एक सीमावर्ती गांव में रविवार देर रात को गश्त के दौरान जवान का पैर बारूदी सुरंग पर गलती से पड़ने के बाद उसमें विस्फोट हो गया। घायल जवान को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर  बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में बिछाई गई बारूदी सुरंगों वाले स्थानों पर निशान लगाए गए हैं, लेकिन बारिश के कारण वे निशान कई बार मिट जाते हैं और इस प्रकार के हादसे हो जाते हैं।

पुंछ समेत जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश हुई। खराब मौसम के मद्देनजर नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके।

इस बीच सेना ने गुरसाई टॉप, शाहशीधर और मेंढर सेक्टर के आसपास के इलाकों में सोमवार को संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात पुंछ पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में सीमा बाड़ से निकट नूरकोट और नकेरकोट में भी तलाशी ली गई।

टैग: injure
शेयर करें