मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

एनटीपीसी ऊंचाहार की एक यूनिट ठप, भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी निजात, जानें क्या है वजह

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में भीषण गर्मी के बीच एनटीपीसी ऊंचाहार की एक यूनिट ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक ब्वायलर में तकनीकी खराबी के चलते 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की यूनिट नंबर दो को बंद कर दिया गया है।

NTPC Unchahar
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में भीषण गर्मी के बीच एनटीपीसी ऊंचाहार की एक यूनिट ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक ब्वायलर में तकनीकी खराबी के चलते 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की यूनिट नंबर दो को बंद कर दिया गया है।

उधर, प्रबंधन का कहना है कि यूनिट को रुटीन मेंटिनेंस के लिए बंद किया गया है। बता दें कि एनटीपीसी में 210 मेगावाट् की पांच और 500 मेगावाट की एक यूनिट समेत कुल छह यूनिट स्थापित है। जिससे 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। एनटीपीसी ऊंचाहार की पीआरओ कोमल शर्मा के मुताबिक रुटीन मेंटिनेंस के लिए बंद की गई यूनिट नंबर दो जल्द काम करने लगेगी।

शेयर करें