मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

मायावती को पीएम देखना चाहते हैं ओपी राजभर, खुद को बताया कांशीराम का चेला

Rajni

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को वह देश का पीएम देखना चाहते हैं। यह उनकी पहली पसंद हैं।

op rajbhar
शेयर करें

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को वह देश का पीएम देखना चाहते हैं। यह उनकी पहली पसंद हैं। उन्होंने खुद को कांशीराम का चेला बताया।

बलिया के रसड़ा स्थित दल के प्रधान कार्यालय पर बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मेरी पहली पसंद बसपा सुप्रीमो मायावती हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांशीराम का चेला हूं। उन्होंने कहा था कि दलित प्रधानमंत्री बनना चाहिए। सामान्य वर्ग व पिछड़ा हो गया अब दलित का नम्बर है‌।

मायावती की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए सुभासपा प्रमुख ने कहा कि 13 प्रान्तों में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार भी है। दलितों में बड़ा चेहरा मायावती का है और वह कुशल शासक रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मायावती जी के अलावा कोई और दलित चेहरा ऐसा नहीं है, जिसमें ये गुण हों।

टैग: politics UP
शेयर करें