1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा- 2027 में सपा का होगा सफाया

सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी का सफाया तय है।

By HO BUREAU 

Updated Date

सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी का सफाया तय है। ओपी राजभर ने सपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सुनिये, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार।”

पढ़ें :- भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किया संगठनात्मक विस्तार, कई नए चेहरे को मिली एंट्री

 

अखिलेश बस सरकार बदलने का सपना देख रहे हैं :  ओमप्रकाश राजभर

“हमें मालूम है कि पिछले लगभग 10 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में जहर भरकर बैठे हो। बस सरकार बदलने का सपना देख रहे हो कि किसी तरह से ‘राजा बाबू’ यानी आपकी सरकार बन जाए…और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें। उसके बाद आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) और KDA- ‘काट देगा अहीर’, ‘काट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) अभियान चालू कर दें।”

 

अब 2027 में सपा को सफाचट करेंगे : ओमप्रकाश राजभर

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टारगेट पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी। आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे।” “हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले लगभग दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं। कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं। आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं, कि बस एक मौका मिल जाए। फिर बताते हैं।” ओपी राजभर ने कहा, “सुन लो, अखिलेश जी! हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लुटवाने, जमीनों को कब्जा करवाने और अपनों कि हत्या करवाने का मौका आपको कतई नहीं देने वाले। आप 2017 में हारे, 2022 में पिटे और अब 2027 में सपा को सफाचट करेंगे। लिखकर रख लीजिए।”

पढ़ें :- Kanpur Dehat : सबसे खौफनाक हत्या... चार साल बाद हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों  के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com